Fasal bima Bihar Online apply | ₹10,000 प्रति एकड़ पाएं

Fasal bima bihar Online apply | Bihar fasal bima yojana check payment | Fasal bima bihar login | eligiblity | required documents

बिहार देश के सबसे महत्वपूर्ण कृषि क्षेत्रों में से एक है। हजारों सालों से यहां खेती होती आ रही है और नदियों से संगम की वजह से यहां उपज बहुत अच्छी होती है। हालाकी यह फसल कई कारणों की वजह से खराब भी हो जाती है जैसे कीड़े, प्राकृतिक आपदाएं, बीमारियां, आदि। ऐसी स्थिति में किसान आर्थिक बोझ महसूस करता है और कठोर कदम भी उठा लेता है। 

इसका समाधान निकालने के लिए सरकार ने जन कल्याण के अंतर्गत फसल बीमा योजना की शुरुआत की जिसमें किसानों की फसल बर्बाद होने पर उनको कुछ मुअआवा मिलता है। हालाकी इससे पूरे फसल की भरपाई तो नहीं हो सकती पर यह मुश्किल समय में सहायक जरूर बन सकता है ताकि किसान अपने घर को पाल सके।

Fasal bima yojana bihar के पात्र कौन है, इसके बारे में नीचे पढ़ें। इस लेख में मैं आपको इस yojna के बारे में बताऊंगा कि इसमें क्या जरूरतें हैं और इसका क्या फायदा है।

अगर आप फसल बीमा बिहार के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पढ़े। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी पता लगे कि Bihar state crop insurance scheme में कैसे apply kare।

Fasal Bima Bihar Yojana 2023

बिहार फसल बीमा क्या है? Bihar fasal bima kya hai?

Bihar fasal Bima Yojana सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसमें राज्य के किसानों को फसल के लिए बीमा प्रदान किया जाता है। अगर फसल किसी प्राकृतिक आपदा, रोग, कीड़ों, आदि से ग्रसित होती है तो किसान को ₹7500- ₹10,000 प्रति एकड़ आर्थिक सहायता मिलती है।

यह प्रक्रिया निशुल्क है, इसमें राज्य के सभी किसान पंजीयन कर सकते हैं। इस योजना की महत्वपूर्ण बात है कि इसे 1 से ज्यादा फसल के लिए चुना जा सकता है। फसल के लिए राशि निर्धारण फसल कटनी प्रयोग के आधार पर होता है। 

Fasal bima yojana bihar details

TermsDetails
State Bihar
Website pacsonline.bih.nic.in
Departmentसहकारिता विभाग
Year2023
Launched on2016
Objectiveराज्य के किसानों की फसल के लिए बीमा
Online apply dates 01 जनवरी 2023- 31 मार्च 2023
Helpline1800-1800-110

Bihar fasal bima yojana objective (बिहार फसल बीमा योजना उद्देश्य) 

बिहार फसल बीमा योजना का उद्देश्य है

  • यह योजना किसानों को सशक्त बनाती है ताकि वे अपनी निर्णय आत्मविश्वास से ले सकें। योजना की मदद से किसानों को बुरे समय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इससे उन पर आर्थिक दबाव नहीं पड़ता और वे अपने विकास के लिए खुलकर निर्णय ले सकते हैं।
  • इस योजना का उद्देश्य है किसानों को घर पर बैठे पंजीयन का मौका देना ताकि वे ऑनलाइन निबंधन कर सकें। 
  • योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति एकड़ ₹7500- ₹10,000 का मुआवजा दिया जाएगा। 20% से अधिक क्षति होने पर ₹10,000 प्रति एकड़ की सहायता राशि मिलेगी। 
  • यह योजना जमीन की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगी क्योंकि किसान बिना डरे कृषिक उपकरणों में निवेश कर सकेंगे जैसे बीज, खाद, टेक्नोलॉजी, जिससे काम जमीन पर ज्यादा  और बेहतर फसल उगा सकते हैं। इससे किसान को फायदा होता है।
  • वह योजना जन कल्याण योजना है। इसमें किसानों को जल्द से जल्द बीमा राशि प्रदान करवाई जायेगी जिससे वे अपने परिवार का गुजारा कर सकें। इस योजना के अंतर्गत सभी किसान पात्र हैं और 2 एकड़ तक लाभ ले सकते हैं। इसलिए इस योजना में सभी किसानों को समाना अवसर मिलता है। 

Fasal bima online bihar eligibility (फसल बीमा ऑनलाइन बिहार पात्रता)

बिहार फसल बीमा योजना की पात्रता है-

  • राज्य के सभी किसान पात्र हैं।
  • किसान बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत अधिकतम 2 एकड़ के लिए सहायता की जाएगी।
  • इस योजना में रैयत, गैर रैयत और आंशिक रूप से रैयत- गैर रैयत श्रेणी के किसानों को चुना जायेगा।
Google NewsJoin
Telegram ChannelJoin
WhatsApp GroupJoin

Bihar fashal bima documents required (आवश्यक दस्तावेज) 

रैयत किसान

  • आधार नंबर
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता details
  • Passport size फोटो
  • स्व घोषणा पत्र
  • Latest land ownership प्रमाणपत्र या राजस्व रसीद

गैर- रैयत किसान

  • आधार कार्ड नंबर
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • आधार से जुड़ा बैंक खाता details 
  • Passport size फोटो
  • स्व घोषणा पत्र

> Mukhyamantri Balak Balika Cycle yojana Bihar | ₹3000 राशि सीधा खाते में
> EWS Certificate Bihar online apply
> Mukhyamantri kanya vivah yojana
> Ration card list | epds Bihar

योजना के अंतर्गत फसलें (Crops covered under Bihar fasal Bima Yojana)

Fasal बीमा योजना के अंतर्गत इन फसलों को चुना गया है और इन्हीं के लिए रियायत मिलेगी-

  • गेंहू
  • रबी मकई
  • मसूर
  • अरहर
  • चना
  • ईख
  • आलू
  • राई सरसों
  • प्याज

आवेदन के लिए अंतिम तिथि

फसलअंतिम तिथि
गेंहू (Wheat)26 फरवरी 2022
रबी मकई (Rabi Maize)26 फरवरी 2022
मसूर (Lentil)31 जनवरी 2022
अरहर (Pigeon Pea)15 फरवरी 2022
चना (Chickpea)28 मार्च 2022
ईख (Sugarcane)31 दिसंबर 2021
आलू (Potato)28 फरवरी 2022
राई सरसों (Mustard)15 फरवरी 2022
प्याज (Onion)31 जनवरी 2022

Bihar fasal bima Online apply (फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन) 

fasal bima bihar

बिहार फसल बीमा योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कृषि विभाग की आधिकारिक website पर पंजीयन करना होगा। इस लिंक के जरिए आप कृषि विभाग वेबसाइट पर पंजीयन कर सकते हैं। (सुबह 9 से शाम 6 तक)

  1. वहां से किसान निबंधन संख्या प्राप्त करें और इस लिंक पर फसल बीमा portal के लिए पासवर्ड बनाएं।
  2. पासवर्ड बनाने के बाद फसल बीमा portal के होमपेज पर login करें।
  3. अगले पेज पर जमीन और फसल का ब्योरा प्रदान करें।
  4. आवेदन करने के बाद आपकी फसल के निरीक्षण के दिन आपको निरीक्षणकर्ता को सभी कागजात की कॉपी दिखानी होगी। इन कागजात के सत्यापन के बाद और फसल के प्रशिक्षण के बाद आपकी मंजूरी हो जायेगी।

फिर आपके बैंक खाते में राशि DBT mode (Direct Benefit Transfer) के जरिए डाल दी जायेगी। 

निरीक्षण के समय यह दस्तावेज होना अनिवार्य है

रैयत कृषक– Land ownership प्रमाणपत्र/ 31 मार्च 2022 के बाद की revenue receipt, स्व घोषणा प्रमाणपत्र

गैर रैयत कृषक– स्व घोषणा प्रमाणपत्र जो वार्ड सदस्य या किसान सलाहकार द्वारा प्रमाणित हो

रैयत और गैर रैयत दोनों के लिए– Land ownership प्रमाणपत्र/ 31 मार्च 2022 के बाद की revenue receipt, स्व घोषणा प्रमाणपत्र जो वार्ड सदस्य या किसान सलाहकार द्वारा प्रमाणित हो

सहकारिता विभाग बिहार फसल बीमा payment status

बिहार फसल बीमा योजना का payment status जानने के लिए pacsonline.bih.nic.in वेबसाइट पर जाएं और किसान कॉर्नर पर दबाएं।

  • इसके बाद बिहार राज्य फसल सहायता हेतु भुगतान की स्थिति पर क्लिक करें।
  • यहां season चुनें, सहकारिता विभाग पावती संख्या लिखें या कृषि विभाग पंजीकरण संख्या लिखें।
  • भुगतान की स्थिति देखें बटन पर दबाएं। 
  • अगले पेज पर आप payment status देख सकेंगे।

फसल बीमा योजना बिहार के लाभ (Fasal bima yojana bihar benefits) 

फसल बीमा बिहार योजना के कई लाभ हैं जैसे-

  • इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है, किसान इसमें बिना पैसे लगाए निबंधन और पंजीयन कर सकते हैं।
  • योजना के अंदर किसानों को एक से ज्यादा फसलों के लिए रियायत मिलती है जो एक महत्वपूर्ण लाभ है।
  • योजना के अंतर्गत कोई व्यक्ति धोखाधड़ी ना करे इसलिए सहायता राशि सिर्फ उन्हें प्रदान की जाएगी जो फसल कटनी प्रयोग के फलाफल के आधार पर पात्र निकलेंगे।
  • इस योजना के अंदर नगर पंचायत और नगर परिषद के किसानों को भी लाभ मिलेगा, वे इससे वंचित नहीं होंगे।
  • 🔥अगर फसलों में 20% तक क्षति है तो ₹7500 प्रति एकड़ के हिसाब से राशि प्राप्त करवाई जायेगी।
  • 🔥अगर फसलों में 20% से ज्यादा क्षति है तो ₹10,000 प्रति एकड़ के हिसाब से राशि प्राप्त करवाई जायेगी।
  • किसान इस योजना का लाभ लेने एक लिए ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं जिससे किसानों को लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और वे घाट बैठे अपने सुख में लाभ ले सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत रबी की सभी प्रमुख फसलें शामिल हैं। अगर कोई इन फसलों को लगता है तो इस योजना का लाभ ले सकता है।
  • इस योजना की मदद से किसान सुरक्षित महसूस करते हैं और बिना डरे कृषि उपकरणों में निवेश करते हैं जिससे उनकी फसल बेहतर बनती है और उत्पादकता में वृद्धि होती है।  
  • यह योजना सुनिश्चित करती है कि छोटे किसानों को भी इस योजना का लाभ मिल सके जो फसल बर्बाद होने से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
  • यह योजना किसानों को सशक्त बनाती है। वे अपने निर्णय को आत्मविश्वास और परिपूर्णता से ले सकते हैं। 

> मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Bihar
> Bihar student credit card scheme course details
> Mukhyamantri kanya suraksha yojana apply
> PM Awas Yojana Latest List 2023 | Check status and beneficiary list

ग्राम पंचायत की सूची कैसे देखें? Eligible gram panchayat list

योग्य ग्राम पंचायतों की सूची जानने के लिए बिहार फसल बीमा वेबसाइट पर जाएं और किसान कॉर्नर पर दबाएं।

  1. इसके बाद योग्य ग्राम पंचायतों की सूची पर क्लिक करें।
  2. यहां season चुनें, year चुनें, जिला और ब्लॉक चुनें। 
  3. अगले पेज पर आपके सामने सभी पंचायतों की सूची खुल जाएगी जिनके सामने योग्य/ अयोग्य लिखा होगा।
  4. यहां आप अपने ग्राम पंचायत को देख सकते हैं।

Bihar Fasal bima yojana News

Pacsonline bih nic in Important links

Official website
Sugam Login
Digital Seva Connect Login
पात्र ग्राम पंचायतों की सूची
भुगतान की स्थिति

Google NewsJoin
Telegram ChannelJoin
WhatsApp GroupJoin

Helpline number

Toll free number: (0612)-2200693,1800-1800-110, 8877225693
Email (Technical help): kisanreghelp@gmail.com 

Conclusion

इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया। इस वेबसाइट पर सरकारी स्कीम, राज्य सरकार योजनाएं, जॉब, परीक्षा से सम्बंधित जानकारी दी जाती है। आप का experience कैसा रहा आप उसे नीचे comment box में share कर सकते हैं और अगर आपको कोई doubt या problem है तो आप मुझसे नीचे comment box में पूछ सकते हैं या email कर सकते हैं।

मैं आपको जल्द से जल्द reply देने की कोशिश करूँगा। 

धन्यवाद……..।

Frequently asked Questions

फसल बीमा में नाम कैसे चेक करें?

फसल बीमा में नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और login करें। Login करते ही आपको नाम दिख जायेगा। अगर आप पेमेंट के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

बिहार में फसल बीमा का पैसा कब मिलेगा?

बिहार फसल बीमा वेबसाइट पर आवेदन के बाद आपकी फसल का मुआवा होगा। जो फसल खराब होगी, सरकार उसे ₹7500- ₹10,000 प्रति एकड़ के हिसाब से राशि देगी।

मोबाइल से फसल बीमा कैसे करें?

मोबाइल में फसल बीमा करने के लिए Official website पर जाएं और किसान निबंधन संख्या, पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

4 thoughts on “Fasal bima Bihar Online apply | ₹10,000 प्रति एकड़ पाएं”

Leave a Comment