Mukhyamantri kanya vivah yojana

Mukhyamantri kanya vivah yojana Bihar | mukhyamantri kanya vivah yojana mp | Mukhyamantri kanya vivah yojana form pdf |  kanya vivah yojana status

शादियों की बढ़ती लागत हमारे देश म एक बड़ी सामाजिक और आर्थिक समस्या बन गई है खासकर उन परिवारों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। विवाह को अक्सर एक प्रमुख प्रोग्राम माना जाता है और सामाजिक स्थिति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है जिसमें भारी सजावट, भोजन और कपड़ों के साथ भव्य समारोह की अपेक्षा की जाती है।

कई लोग अपनी पूरी जिंदगी की बचत एक शादी के दिन के लिए बचा कर रखते हैं। हालांकि यह उम्मीद है परिवारों को बड़े भोज में डाल देती हैं जो अक्सर कर्ज और तनाव का कारण बनता है। यही नहीं, विवाह के खर्चे के डर से सामाजिक बुराइयों का भी जन्म होता है जैसे कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं को अशिक्षित रखना, पुनर्विवाह, आदि।

इस समस्या का समाधान लाने के लिए देश की कई सरकारों ने बेटी के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना बनाई है। इस पहल से सरकार परिवारों से आर्थिक बोझ को कम करती है जैसे वह अपना पैसा कन्या की शिक्षा और विकास में लगा सकें।

Mukhya mantri kanya vivah yojana क्या है यह नीचे पढ़ें। इस लेख में मैं आपको इस योजना के बारे में बताऊंगा कि इसमें क्या जरूरतें हैं और इसका क्या फायदा है।

अगर आप cm kanya vivah yojna के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी पता लगे कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना application form कैसे भरें। 

Table of Contents

Mukhyamantri kanya vivah yojana 2023

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक जन कल्याण scheme है जो भारत के कई राज्यों ने लांच की है ताकि पिछड़े वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के निवासियों को विवाह के लिए अनुदान मिल सके।

इस योजना के अंतर्गत उन परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो आपने बेटी के विवाह के लिए खर्चा उठा नहीं सकते। इस योजना में कन्या के परिवार को एकमुश्त या किस्तों में खर्चा दिया जाता है। यह सहायता अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती है, ज्यादातर ₹5,000 से ₹51,000 तक होती है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य है लैंगिक समानता को  प्रोत्साहित करना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की कन्याओं को सशक्त बनाना। कन्या के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करके सरकार उनसे आर्थिक बोझ को उठाती है और उनकी जिंदगी को आसान बनाती है।

CM kanya vivah yojana 2023 Overview 

TermsDetails
StateBihar, Madhya Pradesh
Website Bihar, Madhya Pradesh
Launch year2006
DepartmentSocial Justice and Free Power Welfare Department
Objectiveआर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कन्याओं के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना
Helpline+91-61225465210

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना update

कन्या विवाह scheme objective | उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उद्देश्य है आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बेटियों के विवाह को प्रोत्साहित करना और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना।

  1. योजना का उद्देश्य है गरीब परिवारों और गरीबी रेखा से नीचे रह रहे समुदाय को कन्याओं की विवाह के लिए सहायता देना।
  2. परिवारों से आर्थिक बोझ और ऋण को कम करना जो विवाह की प्लानिंग और आयोजन में लगता है।
  3. लैंगिक समानता को बढ़ाना और महिलाओं को सशक्त बनाना।
  4. सरल और कम लागत वाली शादियों के चलन को प्रोत्साहित करना जिससे बिट्टू जिम्मेदारी को बढ़ावा मिलता है और फिजूलखर्ची कम होती है।
  5. परिवारिक को प्रोत्साहित करना कि जो पैसे विवाह से बचते हैं वह कन्या के शिक्षण और भविष्य के विकास में निवेश करें।
  6. कन्याओं की शिक्षा के महत्व और सशक्तिकरण की जागरूकता फैलाना।
  7. कन्याओं के जन कल्याण को प्रोत्साहित करना जैसे समाज का विकास हो सके।
  8. सामाजिक अपराधों को कम करना जैसे कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, कन्याओं को अशिक्षित  खना।

इन उद्देश्यों को हासिल करके, योजना का उद्देश्य लड़की और उनके परिवारों की भलाई को बढ़ावा देना, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में सुधार करना और समग्र विकास में योगदान देना है।

Mukhyamantri kanya vivah yojana Bihar

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार के अंतर्गत कन्या को ₹5100 DBT(Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

यह one time grant जिसमें आवेदन की मंजूरी होने पर बैंक अकाउंट में धनराशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विवाह योजना आवश्यक दस्तावेज | Required documents 

  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • Email id
  • Passport size फोटो 
  • BPL card 
  • आवास प्रमाण पत्र
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र (अगर विवाह पहले हो चुका है और योजना का लाभ लेना चाहते हैं)

ALso Read: Bihar student credit card scheme course details

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रता | Eligibility 

  • दुल्हन की न्यूनतम उम्र विवाह के समय 18 साल होनी चाहिए और दूल्हे की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • कन्या के माता पिता बिहार के निवासी होने चाहिए।
  • विवाह 22 नवंबर 2007 के बाद संपन्न होना चाहिए।
  • पुनर्विवाह का मामला नहीं होना चाहिए और विधवा विवाह को पुनर्विवाह नहीं माना जाएगा।
  • वार्षिक आय ₹60,000 से कम होनी चाहिए।
  • परिवार गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए।
  • विवाह registered होना चाहिए।
  • विवाह में कोई दहेज ना लिया हो, इसकी घोषणा की हो।

जिन आवेदकों ने पहले आवेदन किया हुआ है और उनको योजना का लाभ नहीं मिला है उनको अपने ब्लॉक के संबंधित कार्यपालक सहायक के पास जाना होगा और वहां कागजात जैसे आधार, बैंक पासबुक, आदि दिखाना होगा। फिर आपकी जानकारी e- suvidha पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी और आपको धनराशि मिल जाएगी।

Mukhyamantri kanya vivah yojana apply

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिया फॉर्म खोलना है और उसे print करके भरना है। फॉर्म पूर्ण होने के बाद आपको उसे सरपंच/मुखिया या वार्ड कमिश्नर को देना है। 

वहां से यह फॉर्म BDO office जाता है जहां इसको online चढ़ा दिया जाता है। उसके बाद धनराशि/अनुदान आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। 

तो फॉर्म को भरने के लिए नीचे दिए लिंक को खोलें।

  • पहले पेज पर नाम, पिता का नाम, पति का नाम, माता का नाम, उम्र, पता, आदि लिखना है।
  • साथ में आपको आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विवाह निबंधन प्रमाण पत्र, दहेज ना देने संबंधी शपथ पत्र, जोड़ना है।
  • उसके बाद कितने भी प्रमाण पत्र वह सब आपको भरने हैं। 

Also Read: Bihar rajya fasal sahayata yojana

Mukhyamantri kanya vivah yojana form pdf

Mukhyamantri kanya vivah yojana form pdf को देखने के लिए इस लिंक पर इस करें।

https://drive.google.com/file/d/1xsb_yzeHoYoBxC1_KR2jLkskdwJLpP7i/view

इस फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए आपको इसे खोलना है। ऊपर right corner में options में जाएं और Download पर दबाएं।

Mukhyamantri kanya vivah yojana status check

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आपको e- suvidha बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। जहां आप चेक कर सकते हैं कि लाभार्थियों के लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। इसको जांचने के लिए

Mukhyamantri kanya vivah yojana bihar
  • E- suvidha वेबसाइट खोलें या इस link पर क्लिक करें।
  • इसके बाद menu में जाएं और Kanya vivah पर क्लिक करें।
  • इसके नीचे KV 4. Check beneficiary status पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप उसपर क्लिक करेंगे, नीचे एक पट्टी दिखेगी जहां आप अपना beneficiary number/ RTPS ID/ Account नंबर/ आधार नंबर पर click करें।
  • फिर Show बटन पर दबाएं और आपको अगले पेज पर status दिखने लगेगा।

Also Read: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Bihar

Kanya vivah yojana Helpline

Apna Ghar, 12, Bailey Rd,
Behind Lalit Bhawan, Rajbansi Nagar,
Patna, Bihar 800001

Tel: +91-61225465210/ +91-61225465212
Tel: 1800 345 6262

Email ID: esuvidhadbt@gmail.com 

MP mukhyamantri kanya vivah yojana

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के अंतर्गत कन्या को विवाह के लिए सरकार द्वारा ₹55,000 की मदद की जाती है।

यह राशि 3 चरणों में कन्या को दी जाती है। पहले चरण में धनराशि सीधा बैंक अकाउंट में अकाउंट पेयी चेक (A/C payee cheque) से ₹11,000 की राशी डाली जाती है। दूसरे चरण में कन्या को राशि उपहार के रूप में ₹38,000 की राशि दी जाती है।

दूसरे चरण में उपहार कुछ इस तरह से मिलते हैं-

ItemQuality
1कलर tv 32 इंच- ISI mark, – ISI Mark, 20, ISI Mark,,, (ISI mark
2रेडियोISI mark
3स्टील की अलमारी (साढ़े पांच फीट)20 गेज
46 फाईबर कुर्सी का सेट टेबल के साथISI mark
5लोहे का निवार वाला पलंग अथवा लकड़ी का पलंग (4X6 फीट)मजबूत एवं टिकाऊ
6रजाई गद्दे तकिया सहित दो चादररेडीमेड 3 ½ इंच के रूई की मोटाई
7आभूषण- पायल, बिछिया, माथा टीका/ बेंदा, मंगलसूत्र (चांदी के)चांदी का 70% टंचपायल- 70gmबिछिया- 10gmमाथा टीका/ बेंदा- 10gmमंगलसूत्र- 50gm
8पैर वाली सिलाई मशीनISI mark
9टेबल फेन (पंखा)ISI mark
10दीवार घड़ीISI mark
11डाइनिंग टेबल लकड़ी या फाइबर की (6 कुर्सी) सहितISI mark
12स्टील के 51 बर्तन का सेटISI mark
13प्रेशर कुकरISI mark
14वधू के वस्त्र- साड़ी, ब्लाउज, | पेटीकोट- (सभी 4 नग), चूडिया, श्रृंगार की सामग्रीअच्छी ब्रांड का क्वालिटी कपड़ा एवं सामग्री

तीसरे चरण में ₹6000 की धनराशि शादी के आयोजन के लिए परिवार को मिलते हैं।

मुख्यमंत्री विवाह योजना आवश्यक दस्तावेज | Required documents 

  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • स्थानीय प्रमाण पत्र
  • दूल्हा और दुल्हन दोनों का जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक (पहले पेज की कॉपी)
  • मोबाइल नंबर
  • Email id
  • Passport size फोटो 
  • समग्र id
  • BPL card

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रता | Eligibility 

  • दुल्हन की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए और दूल्हे की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास samagra id होनी चाहिए।
  • आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए।
  • आयकर दाता यानी income tax देने वाला नहीं होना चाहिए।
  • एक परिवार में सिर्फ 2 बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  • जिस घर में कन्या जाती है, उस घर में शौचालय बना होना चाहिए और इसके प्रमाण के लिए टॉयलेट के साथ सेल्फी लेकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जोड़ना होगा।

Also Read: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना details

Mukhyamantri kanya vivah yojana apply

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। इसके लिए ग्रामीणों को ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत से अपना फॉर्म लेना होगा, उसे भरना होगा और जमा करना होगा।

इसी तरह शहर वासियों को जो इस योजना के योग्य हैं उनको फॉर्म नगर निगम/ नगर परिषद/ नगर पालिका में देना होगा। फॉर्म देते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ में जोड़ने होंगे।

नीचे जो pdf form उसको print करके आप उसे भर सकते हैं और फिर पंचायत या नगर निगम में जमा कर सकते हैं। 

Mukhyamantri kanya vivah yojana form pdf

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के फॉर्म का लिंक है- PDF link

Mukhyamantri kanya vivah yojana status check

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना में आप लाभार्थी है या नहीं इसका स्टेटस जाने के लिए आपको mpvivahportal.nic.in की अधिकारी की वेबसाइट पर जाना है।

Mukhyamantri kanya vivah yojana form pdf
  • इस पेज पर आपको menu में List of Beneficiaries का option मिलेगा। 
  • उसपर दबाकर View current Registration Status पर click करें।
  • फिर आके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां वर या वधु की समग्र Id भरें।
  • उसके बाद सदस्य की जानकारी देखें बटन पर क्लिक करें। 
  • अगले पेज पर आप status चेक कर पाएंगे।

Kanya vivah yojana Helpline

Office of the District Collector,
Karuna Bhavan, Sidhi (M.P.)
Pin Code – 486661

Mail: dmsidhi@nic.in
Phone No:  07822-252204

Also Read: Bina Mulya Samajik Suraksha Yojana

CM kanya vivah yojana benefits

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कई लाभ हैं जैसे-

  • इस योजना की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को उनके बेटी के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • इसी योजना की मदद से परिवारों से विवाह का आर्थिक बोझ और ऋण कम होता है।
  • इस योजना से सरल और कम लागत वाली शादियों के चलन को प्रोत्साहन मिलता है और फिजूलखर्ची बंद होती है।
  • इससे लैंगिक समानता बढ़ती है और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं का सशक्तिकरण होता है।
  • विवाह से बचाए पैसे को परिवार कन्या की शिक्षा और भविष्य को सुधारने में लगा सकते हैं।
  • सरकार द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सहायता की मदद से परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में वृद्धि होती है।
  • धनराशि तभी प्रदान की जाती है जब कन्या 18 वर्ष की हो इसलिए बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराध कम होते हैं।
  • योजना की मदद से शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण की जागरूकता फैलती है।

Conclusion

इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया। इस वेबसाइट पर सरकारी स्कीम, राज्य सरकार योजनाएं, जॉब, परीक्षा से सम्बंधित जानकारी दी जाती है। आप का experience कैसा रहा आप उसे नीचे comment box में share कर सकते हैं और अगर आपको कोई doubt या problem है तो आप मुझसे नीचे comment box में पूछ सकते हैं या email कर सकते हैं।

मैं आपको जल्द से जल्द reply देने की कोशिश करूँगा। 

धन्यवाद……..।


Frequently asked Questions

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कितना पैसा मिलता है?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के अंतर्गत कन्या को विवाह के लिए सरकार द्वारा ₹55,000 की मदद की जाती है।

यह राशि 3 चरणों में कन्या को दी जाती है। पहले चरण में धनराशि सीधा बैंक अकाउंट में अकाउंट पेयी चेक (A/C payee cheque) से ₹11,000 की राशी डाली जाती है। दूसरे चरण में कन्या को राशि उपहार के रूप में ₹38,000 की राशि दी जाती है।
तीसरे चरण में ₹6000 की धनराशि शादी के आयोजन के लिए परिवार को मिलते हैं।

लड़की की शादी के लिए सरकार कितना पैसा देती है?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के अंतर्गत कन्या को विवाह के लिए सरकार द्वारा ₹55,000 की मदद की जाती है।

यह राशि 3 चरणों में कन्या को दी जाती है। पहले चरण में धनराशि सीधा बैंक अकाउंट में अकाउंट पेयी चेक (A/C payee cheque) से ₹11,000 की राशी डाली जाती है। दूसरे चरण में कन्या को राशि उपहार के रूप में ₹38,000 की राशि दी जाती है।
तीसरे चरण में ₹6000 की धनराशि शादी के आयोजन के लिए परिवार को मिलते हैं।

कन्या विवाह वाला पैसा कब मिलेगा?

आवेदन भरने के बाद आपका data online भरा जाएगा। जिसके बाद आपका सत्यापन होगा। सारी details को चेक किया जाएगा, आप योजना से लाभ लेने के योग्य है या नहीं। फिर कुछ दिनों में आपके बैंक खाते में पैसे डाल दिए जायेंगे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में क्या क्या मिलता है?

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या को विवाह के लिए सरकार द्वारा ₹55,000 की मदद की जाती है।

बैंक अकाउंट में अकाउंट पेयी चेक (A/C payee cheque) से ₹11,000 की राशी डाली जाती है। फिर कन्या को उपहार के रूप में ₹38,000 की राशि दी जाती है। इन उपहार में श्रृंगार की सामग्री, radio, tv, table कुर्सी set, बर्तन, आभूषण, रजाई गद्दे, स्टील की अलमारी, पलंग, सिलाई मशीन, घड़ी, पंखा, कुकर, डाइनिंग टेबल, वस्त्र, आदि चीज मिलती हैं।
और ₹6000 की धनराशि शादी के आयोजन के लिए परिवार को मिलते हैं।

कन्या विवाह योजना फॉर्म

1 thought on “Mukhyamantri kanya vivah yojana”

Leave a Comment