Rajiv Gandhi Kisan Nyay yojana details | किस्त जानकारी पढें

कृषि खेत्र हमारे देश एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें देश के अधिकतम जनसंख्या अपना योगदान देती है काकी भारत के सभी नागरिकों के पास दो वक्त की रोटी को। हालाकी देश के किसानों के लिए अनगिनत चुनौतियां आती है जैसे सीमित वित्तीय संसाधन, पुराने कृषि उपकरण, और यहां तक कि वे खुद भी अच्छा खाना नसीब नहीं कर पाते। 

छत्तीसगढ़ जो कृषि क्षेत्र में देश के महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है इसमें किसानों के लिए एक पक्के समाधान की अवश्यकता है जिस कारण सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना का निर्माण किया है। 

Kisan nyay yojna के पात्र कौन है, इसके बारे में नीचे पढ़ें। इस लेख में मैं आपको इस yojna के बारे में बताऊंगा कि इसमें क्या जरूरतें हैं और इसका क्या फायदा है।

अगर आप राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पढ़े। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी पता लगे कि Rajiv Gandhi kisan nyay yojana में कैसे apply kare।

Rajiv Gandhi kisan nyay yojana kya hai?

Rajiv Gandhi kisan nyay Yojana छत्तीसगढ़ सरकार की एक पहल है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति एकड़ ₹10,000 दिए जाते हैं। यह राशि सीधा उनके बैंक खाते में पहुंचाई जाती हैं। इस योजना के दौरान धान किसानों को प्रति एकड़ ₹10,000 extra दिए जायेंगे।

योजना का लाभ किसानों को उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) mode के जरिए भेजा जाता है।

Scheme details

TermsDetails
State Chhattisgarh
Website rgkny.cg.nic.in
Departmentकृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग
Year2023
Launched on21 May 2020
Objectiveकिसानों को फसल उत्पादन और कृषि क्षेत्र में वृद्धि लाने के लिए प्रेरित करना
Launched byBhupesh Bhagel
Helpline0771-2510933

Objective

राजीव गाँधी किसान न्याय योजना का उद्देश्य है-

  • इस योजना का उद्देश्य है किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना खासकर छोटे और सीमान्त किसानों को जिससे उनका आर्थिक बोझ काम हो सके और वे अपने कृषि के खर्चे को निकाल सकें, इस योजना से वे अपनी ज़रूरतों को पूरा कर पाएंगे।  
  • राजीव गाँधी किसान न्याय योजना उन किसानों को लक्षित करती है जिनके पास 2 hectare से कम ज़मीन है। छोटे किसानों को लक्षित करके यह योजना उनकी आर्थिक स्थिति को सम्बोधित करना चाहती है। सहायता की मदद से वे कृषि संबंधित उपकरण, बीज, खाद, आदि खरीद सकते हैं।   
  • इस योजना का उद्देश्य है फसल उत्पादकता में वृद्धि लाना। किसानों को जो सहायता प्रदान की जाती है वे इससे कृषि उपकरण खरीकदकर बेहतर फसल तैयार कर सकते हैं और टेक्नोलॉजी, HYV seeds, खाद, की मदद से फसल की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। इस तरह वे कम जमीन में ज्यादा उपज प्राप्त कर पाएंगे। यह प्रक्रिया अमेरिका के समान होगी जहां किसानों की जनसंख्या सिर्फ 2% है, फिर भी वह पूरे देश की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। वहीं भारत में 55% से ज्यादा किसान हैं पर उनकी उत्पादकता कम है।
  • इस योजना का उद्देश्य है किसानों को सशक्त बनाना, उन्हें महसूस कराना की वे आत्मनिर्भर हैं और दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। उनको आर्थिक, भावनात्मक और मानसिक तरीके से सशक्त बनाया जा सकता है।
  • इस योजना का उद्देश्य है किसानों की गरीबी को कम करना जो आर्थिक बोझ के कारण लगे हुए हैं वह इस सहायता का लाभ उठाकर अपने जीवन का स्तर बढ़ा सकते हैं और आर्थिक कठिनाइयां कम कर सकते हैं।
  • इसी योजना के अंदर आर्थिक रूप से कमजोर है किसानों के लिए सहायता प्रदान की जाती है जिससे बड़े और छोटे किसानों के बीच सामाजिक और आर्थिक अंतर्गत सके और कृषि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके।
Google NewsJoin
Telegram ChannelJoin
WhatsApp GroupJoin

राजीव गांधी किसान न्याय योजना online पोर्टल का उद्देश्य है

  • इस पोर्टल का उद्देश्य है किसानों का पंजीयन आसानी से करना ताकि उनको बड़ी कतारों में खड़ा ना होना पड़े और वह अपने घर मैं बैठे-बैठे ऑनलाइन सुविधा से पंजीयन कर सकें।
  • इसका उद्देश्य है अलग-अलग योजनाओं के लिए एक ही बार पंजीयन करना ताकि किसान से कोई योजना छूट ना जाए जिसके वह पात्र है।
  • पोर्टल के अंतर्गत योजनाओं का पर्यवेक्षण, मैनेजमेंट और परिपालन आसानी से एवं सुगम रूप में किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के अंदर सारी जानकारी पारदर्शी होगी और किसान अपनी जानकारी को सटीकता और तेज़ी से निकाल सकते हैं।
  • इस पोर्टल के जरिए सिर्फ असली लाभार्थी को ही लाभ मिलेगा और कोई दोहरापन से लाभ नहीं ले पाएगा।

Eligibility

इस योजना के पात्र बनने के लिए आवश्यकता है-

  • किसान छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास 2 एकड़ से कम जमीन होनी चाहिए।
  • किसान की जमीन सिर्फ कृषि उपयोग के लिए ही काम आनी चाहिए।
  • राजीव गांधी किसान न्याय पोर्टल में पंजीयन करने के लिए सभी तरह के किसान और जमींदार पात्र हैं जिनके पास forest lease है।
  • वन lease अधिकारी, ग्राम पंचायत और joint forest मैनेजमेंट कमिटी जो अपनी जमीन पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वृक्ष लगाते हैं, वे इस योजना के पात्र होंगे। 
  • संस्थागत जमीन अधिकारी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • रेगहा/ बटाईदार/ lessee किसान इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत अपंजीकृत किसान अनुदान के पात्र नहीं होंगे।
  • सम्मिलित फसलों पर ही सहायता दी जायेगी।
  • किसान के निधन होने पर नामांकित व्यक्ति को तहसीलदार द्वारा राशि दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ऋण पुस्तिका क्रमांक
  • बैंक पासबुक – नाम, खाता क्रमांक, ifsc कोड
  • निवास प्रमाण पत्र (वोटर id, driving license, pan card)
  • B-1
  • Passport size फोटो 

आवेदन पत्र और उसकी फोटोकॉपी कृषि विस्तार अधिकारी के पास जमा की जाएगी। 

How to apply?

Rajiv Gandhi Kisan Nyay yojana

Online आवेदन

  1. इस योजना में आवेदन कर लाभ लेने के लिए किसान को kisan.cg.nic.in पंजीयन करना होगा जो अनिवार्य है।
  2. आवेदन के accept या reject होने की जानकारी किसान को दे दी जायेगी। Accept होने पर किसान को एक unique id मिलेगी।
  3. राजीव गांधी किसान न्याय के आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “आवेदन फॉर्म” बटन पर दबाएं।
  4. यहां आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा इसे download करें और print करें।
  5. इसमें सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ें। 
  6. Portal पर किसान का ऑनलाइन सत्यापन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी द्वारा करना अनिवार्य है और सिर्फ उसी के बाद संबंधित सहकारी समिति द्वारा किसान का पंजीयन किया जाएगा।
  7. फिर किसान को समिति में जोड़ा जायेगा।
  8. पोर्टल पर पंजीयन के बाद किसान विभिन्न योजनाओं का ले पाएगा।

Also Read: PM kisan yojana list | 14th Installment beneficiary list check 2023

Offline आवेदन

  1. किसान को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के पास जाना होगा।
  2. फॉर्म लेकर उसमें सारी जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेजों को साथ में जोड़ना होगा। 
  3. आवेदन का सत्यापन विस्तार अधिकारी से क्रम होगा।
  4. इसके बाद आवेदक को समिति में जोड़ा जायेगा।

जो किसान फसल लगाते हैं उनका आवेदन कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा। अगर कोई किसान उद्यानिकी फसल या वृक्षारोपण करता है तो उनका आवेदन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

Note: पोर्टल में पंजीयन करने के लिए आवेदक को आवेदन के साथ आधार कार्ड नंबर देना आवश्यक होगा। लाभार्थी किसानों से आधार नंबर लिया जाएगा और अगर किसी किसान के पास आधार नंबर नहीं होगा तो उसे आधार कार्ड पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन आधार नंबर की गोपनीयता बनाई रखी जाएगी।

Google NewsJoin
Telegram ChannelJoin
WhatsApp GroupJoin

Rajiv Gandhi kisan nyay Yojana pdf

अगर आप राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आवेदन पत्र भरना होगा। आप आवेदन पत्र को इस लिंक के ज़रिए download कर सकते हैं। 👇👇👇👇

Important points

  1. अगर किसानों का joint account है तो वे सब जिसको चुनेंगे उसी के नाम में अकाउंट होगा। इसके लिए किसानों को आवेदन पत्र के साथ self declaration (सह स्वघोषणा) पत्र देना अनिवार्य होगा।
  2. संस्थागत/रेगहा/बटाईदार/लीज/डुबान क्षेत्रों का पंजीयन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रक्रिया द्वारा किया जायेगा जिसका पोर्टल में पहले से link होगा।
  3. इस पोर्टल में खरीफ मौसम की कृषि फसल, उद्यानिकी एवं वृक्षारोपण फसल वालों का पंजीकरण होगा।
  4. किसानों को आवेदन के लिए ग्रामवार आवेदन करना होगा और उन्हें बोई गई फसल के रकबे की जानकारी खसरा से देनी होगी।  
  5. यदि किसान भूमि को खरीदता या बेचता है तो उस किसान की पात्रता गिरधावरी के अंतिम तिथि तक भैया पोर्टल में कुल रकबे के अधीन निर्धारित की जाएगी।
  6. जिन किसानों ने गलत जानकारी लेकर लाभ प्राप्त किया है उनसे राशि वसूल की जाएगी
  7. संबंधित मौसम में भुइयां पोर्टल में उपलब्ध गरीदवारी जानकारी में से किसान द्वारा बताई गई फसल और जमीन में से न्यूनतम फसल और जमीन विभिन्न योजनाओं के लिए मान्य होगी।
  8. पंजीकृत किसानों का डाटाबेस आने वाले वर्षों में इस्तेमाल किया जाएगा। जो किसान पिछले साल की पंजीकृत जानकारी बदलना नहीं चाहते उनको इस साल पंजीयन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी परंतु अगर पंजीकृत किसान जानकारी बदलना चाहते हैं तो वह संबंधित पत्र द्वारा संशोधन करा सकते हैं।
  9. धान उपार्जन योजनाएं बीज उत्पादन कार्यक्रम में धान उपार्जन को दोबारा लेने से रोकने के लिए ऑनलाइन पोर्टल में एक सिस्टम तैयार किया जाएगा। बीज उत्पादन कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान योजना और छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में पंजीयन करना अनिवार्य होगा।
  10. पोर्टल में दोहरापन रोकने के लिए आधार नंबर का सत्यापन किया जाएगा और किसानों की बैंक विवरण का सत्यापन होगा। इस योजना के तहत सिर्फ असली लाभार्थियों को ही फायदा होगा।
  11. सिर्फ भुइयां पोर्टल में निर्धारित जमीन/ गिरादवारी के आंकड़ों को अधिकृत तौर पर उपयोग किया जाएगा।
  12. किसान, खसरा और बोई फसल की जमीन एक अनुसार सभी जानकारी राज्य विभाग द्वारा गिरदावरी के जरिए संकलित की जाएगी।
  13. गिरदावरी के आंकड़ों में भिन्नता पाई जाने पर राजस्व विभाग की प्रक्रिया के द्वारा correction की कार्यवाही की जाएगी।
  14. Portal में बताई गई प्रक्रिया के अनुसार ही सत्यापन और पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी।
  15. बैंक खाते की details में error पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी किसान से 15 दिनों के अंदर मिलकर details संशोधन करेंगे जिससे राशि प्रदान की जा सके।

Also Read: Mahila kisan sashaktikaran pariyojana

Scheme News

योजना के अंतर्गत खरीफ 2021 से धान के साथ-साथ मक्का, सोयाबीन, अरहर, गन्ना, कोदो कुटकी, के उत्पादन पर हर साल ₹9000 प्रति एकड़ की राशि दी जाएगी।

2020-21 में अगर किसान धान की जगह पर कोदो कुटकी, दलहन, तिलहन, सोयाबीन, मक्का, गन्ना, अरहर, सुगंधित धान, केला, पपीता, फोर्टीफाइड धान या वृक्षारोपण लगाता है तो उसे ₹10,000 प्रति एकड़ की राशि दी जाएगी। जो किसान वृक्षारोपण करेंगे उन्हें 3 साल तक राशि प्रदान की जाएगी

राजीव गांधी चौथी किस्त कब आएगी? (Rajiv Gandhi 4th kist 2023)

25 March 2023 को राजीव गांधी किसान या योजना की चौथी किस्त निकाल दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस देना ₹1949 करोड़ 26 लाख को हितग्राहियों के अकाउंट में भेजा है जिसमें किसान, पशु पालक और भूमिहीन मजदूर भी शामिल है।

इस दिन मुख्यमंत्री ने किया अन्य योजनाओं की घोषणा भी की और किसानों की समसाओं का प्रशिक्षण किया। सरकार ने चौथी किस्त में 23.23 लाख किसानों के खाते में पैसे जोड़े हैं।

Also Read: CM kisan samman nidhi 2023 status check

Rajiv Gandhi kisan nyay Yojana list

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत समिति और RAEO की list देखने के लिए

  • सबसे पहले rgkny.cg.nic.in पर जाएं और रिपोर्ट पर दबाएं।
  • फिर RAEO एवं समिति की जानकारी ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर जिला चुनें, तहसील, पंचायत, ग्राम चुनें और देखें बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने उस गांव की समिति की list खुल जाएगी।
  • यहां आप RAEO id, RAEO का नाम, समिति id और समिति का नाम देख सकते हैं।

Rgkny.cg.nic.in login (Kisan nyay yojana Chhattisgarh login)

Rgkny portal पर login करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ की Rajiv Gandhi kisan न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा।

  • यहां होमपेज अपर login बटन पर click करें।
  • एक किसान इस पोर्टल पर login नहीं कर सकता परंतु सिर्फ संचालनालय/डायरेक्टर, शासन स्तर/मंत्रालय, एडमिन, संभाग (JDA), जिला सहकारी बैंक, जिला (DDA), तहसीलदार, विकासखंड SADO, RAEO, RHEO, समिति ही कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर username और पासवर्ड भरें, captcha code भरें और login करें।

Also Read: Biju Swasthya Kalyan Yojana free treatment Hospitals list

Benefits

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के कई लाभ हैं जैसे-

  • योजना के अंतर्गत योग्य किसानों के बैंक खाते में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिससे वह अपने कृषि से संबंधित खर्चों को पूरा कर सकते हैं और अपने जीवन के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
  • किसानों को जो कितने सहायता प्राप्त होती है बे उसकी मदद से फसल की उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं और बेहतर, बीज, खाद, टेक्नोलॉजी और केमिकल का इस्तेमाल करके वे कम जगह में ज्यादा और बेहतर फसल उगा सकते हैं।
  • योजना के द्वारा प्रदान की गई सहायता से किसान को आर्थिक सहारा मिलता है और उसकी आय भी बढ़ती है। इस योजना के अंतर्गत ज्यादातर छोटे पर पिछड़े वर्ग के किसानों को लाभ मिलता है जिनके लिए ₹10000 प्रति एकड़ भी काफी लाभदायक है।
  • यह योजना गरीबी कम करने में मदद करती है और किसानों के जीवन का स्तर इस कारण बढ़ता है। 
  • ऐसी योजना की मदद से किसान सशक्त बनते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ती है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और कृषि से संबंधित निर्णय वे खुद से ले सकते हैं।
  • Rajiv Gandhi Kisan न्याय योजना का सामाजिक और आर्थिक रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है खासकर किसानों और ग्रामीण समुदाय पर। किसानों की आय और आजीविका को सहारा देकर यह योजना उनके विकास में सहायक बनती है जिससे उनके जीवन में विकास होता है।

Important links

Application form link
RAEO and Committee Information
Official website

Google NewsJoin
Telegram ChannelJoin
WhatsApp GroupJoin

Helpline number

Address: कृषि मंत्रालय, Mahanadi Bhawan, Mantralaya, Nava Raipur Atal Nagar
District Raipur, (Chhattisgarh)

Toll free number: 0771-2510933
Fax no. : 0771-2510933

Email: mahanadi.agri@gmail.com 

State level monitoring committee (राज्य स्तर प्रशिक्षण समिति)

Chief Secretary, C.G. governancePresident
Agricultural Production CommissionerMember
Secretary Finance DepartmentMember
Secretary Food DepartmentMember
Secretary Cooperative DepartmentMember
Secretary Revenue and Disaster ManagementMember
Director, Institutional FinanceMember
State Information Officer NIC Member
Director AgricultureMember secretary

District level monitoring committee (जिला स्तर प्रशिक्षण समिति)

District CollectorPresident
Officer-in-Charge Land Records BranchMember
Deputy registrar cooperativeMember
District food officer/ Food controllerMember
Lead bank officerMember
CEO/ Nadal officer, District Co, Central BankMember
District Information OfficerMember
Deputy Director AgricultureMember secretary

Conclusion

इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया। इस वेबसाइट पर सरकारी स्कीम, राज्य सरकार योजनाएं, जॉब, परीक्षा से सम्बंधित जानकारी दी जाती है। आप का experience कैसा रहा आप उसे नीचे comment box में share कर सकते हैं और अगर आपको कोई doubt या problem है तो आप मुझसे नीचे comment box में पूछ सकते हैं या email कर सकते हैं।

मैं आपको जल्द से जल्द reply देने की कोशिश करूँगा। 

धन्यवाद……..।

Frequently asked Questions

राजीव गांधी किसान योजना का पहला किस्त कब आएगा 2023?

राजीव गांधी किसान योजना का पहला किस्त 2023, 21 मई को निकली।

राजीव गांधी न्याय योजना छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति वर्ष कितना मिलता है?

राजीव गांधी न्याय योजना छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रती वर्ष ₹10,000 प्रति एकड़ मिलता है।

राजीव गांधी किसान योजना का चौथा किस्त कब आएगा 2023?

राजीव गांधी किसान योजना की चौथी किस्त मुख्यमंत्री ने 25 मार्च 2023 को निकाली जिसमें 23.23 लाख किसानों को ₹1949 करोड़ 26 लाख राशि प्रदान की गई।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना तीसरी किस्त

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त अक्टूबर नवंबर के समय निकलती है।

5 thoughts on “Rajiv Gandhi Kisan Nyay yojana details | किस्त जानकारी पढें”

Leave a Comment