मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024

हमारे देश में आज भी कई जगह ऐसी हैं जहां औरतों को आर्थिक चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। वे अपनी जीवन को आजादी से नहीं वित्तीय कर सकती। यह चुनौतियां, समाजिक अपेक्षाएं और सीमित अवसर अक्सर औरतों को कमजोर और हाशिए बना देती हैं।

इस समस्या का समाधान निकालने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 2023 में लाडली बहना योजना को शुरू किया जिसके अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सेवा प्रदान की जाती है जिससे उनको सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है।

अगर आप मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आप बिलकुल सही जगह आई हैं। इस लेख में आप आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, सूची, सभी चीजों की जानकारी संक्षेप में जान सकती हैं। 

Mukhyamantri ladli behna yojana के बारे में नीचे पढ़ें। इस लेख में मैं आपको इस yojna के बारे में बताऊंगा कि इसमें क्या जरूरतें हैं और इसका क्या फायदा है।

अगर आप Mukhyamantri ladli bahana yojana के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी पता लगे कि ladli bahna yojana me kaise apply kare।

MP ladli behna yojana 2024

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना क्या है? Mukhyamantri ladli behna yojana kya hai?

यह नोटिफिकेशन मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग वल्लभ भवन द्वारा भोपाल में जारी हुआ है। यह योजना 28 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के नाम से लागू की गई थी। इस योजना के माध्यम से आपको प्रतिमाह ₹1000 दिए जाएंगे अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं या बहुत समय से मध्यप्रदेश में रह रहे हैं तो यह योजना आपके लिए लागू की जा रही है। 2024 मैं यह राशि बढ़कर ₹1250 हो गई है।

यह पैसा आपको मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्रदान करती है। इस योजना के अंदर लगभग एक करोड़ लोगों को  जोड़ने का प्लान करा गया है। 

लाडली बहना योजना पोर्टल details

TermsDetails
StateMadhya Pradesh 
Website cmladlibahna.mp.gov.in
Application formDownload
Departmentमहिला एवं बाल विकास विभाग
Objectiveमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
Helpline0755 27008000

Updates | लाड़ली बहना योजना जानकारी

5 जनवरी 2024: मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए आदेश जारी हो चुके हैं जिसके अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी आप महिला बाल विकास अधिकारियों से अनुग्रह किया गया है कि 8 जनवरी तक अपने जिले के पंजीकृत लाभार्थियों की सूची को epayment की स्वीकृति प्रदान करें। इसके मुताबिक 10 जनवरी से लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

Mukhyamantri ladli behna yojana

Mukhyamantri ladli bahna scheme objective | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना उद्देश्य

मुख्यमंत्री लड़की बहना योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य है-

  • महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना साथ ही उनके बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में वृद्धि लाना।
  • इस योजना का उद्देश्य है महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना।
  • परिवार के अहम निर्णय और बातों में महिलाओं की भूमिका को प्रोसाहित करना।
  • हर महीने अनुदान प्राप्त करके महिलाएं अपने शरीर पर ध्यान दे पाएंगी। वे अपने body mass index को ठीक कर सकेंगी और anemia जो महिलाओं में अक्सर होती है, उसका निवारण कर सकेंगी। इससे वह अपने पोषण का पूरा ध्यान रख सकती हैं।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप में सशक्त बनाने से वह अपने बच्चों के पालन पोषण में भी ध्यान रख सकती हैं।
  • इस योजना के कारण महिलाओं की कार्यबल में भागेदारी बढ़ जायेगी, वह नौकरी कर पाएंगी और अपने परिवार के निर्णयों में अपना हाथ बंटा सकेंगी।
  • महिलाओं को यह धन राशि मिलने से सशक्त होने का मौका मिलेगा। वे अपने निर्णय खुद ले पाएंगी और इनसे उद्योग/ बिजनेस भी शुरू कर सकती हैं।  

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पात्रता l Ladli behna scheme eligibility

इस योजना के पात्र बनने के लिए-

  • आवेदक मध्य प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक शादी शुदा होनी चाहिए जिसमें विधवा, divorced, परित्यक्त महिला भी शामिल है।
  • आवेदक 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदन के साल की 1st जनवरी को।
  • आवेदक की परिवारिक सलाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

अपात्र परिस्थिति-

  • अगर किसी आवेदक के परिवार का सदस्य tax कर्ता है तो वह इस योजना के पात्र नहीं है।
  • अगर आवेदक राज्य या केंद्रीय सरकार द्वारा किसी योजना से मासिक ₹1000 से ज्यादा प्राप्त कर रही है तो इस योजना के पात्र नहीं है।
  • अगर परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या भूतकाल में MP/ MLA है तो वह आवेदक पात्र नहीं है।
  • जिसके परिवार का सदस्य केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार द्वारा चुने गए Board/ Corporation/ मंडल/ Undertaking में Chairman/ Director/ सदस्य है वह पात्र नहीं है।
  • जिसके परिवार का सदस्य केंद्रीय या राज्य सरकार के Department/ Undertaking/ Mandal/ Local Body में regular/permanent worker/contract worker है या retirement के बाद पेंशन ले रहा है वह पात्र नहीं है। 
  • जिसके परिवार का सदस्य स्थानीय निकाय में चुना जन प्रतिनिधि है (पंच और उपसरपंच को छोड़कर) वह इस योजना के अपात्र है।
  • जिसके परिवार की कुल कृषि जमीन 5 एकड़ से ज्यादा है वे इसके पात्र नहीं हैं।
  • जिसके परिवार में four wheeler गाड़ी है (including tractors) वे इसके अपात्र हैं। 

Also Read: Sambal card download

लाडली बहना योजना दस्तावेज | Required documents

इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ हैं-

  • Aadhaar कार्ड
  • आधार कार्ड kyc OTP या biometric द्वारा चेक किया जाएगा। इसमें आधार की details समग्र id से match की जाएंगी।
  • महिला का खुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • बैंक खाते में DBT option चालू होनी चाहिए।
  • Bank खाता आधार कार्ड से linked होना चाहिए
  • परिवार Samagra id
  • स्वयं samagra id
  • मोबाइल नंबर
Telegram ChannelJoin
WhatsApp GroupJoin

Mukhyamantri ladli behna yojana apply | मुख्यमंत्री लाडली बहना ऑनलाइन आवेदन

mukhyamantri ladli behna yojana

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया मुफ्त है। इसके लिए आपको ग्राम पंचायत/ ward ऑफिस/ camp site पर जाना है।

  1. वहां आपका आवेदन लाडली बहना online पोर्टल/ app पर भरा जाएगा और सारी details enter होंगी।
  2. आवेदन पत्र को भरते समय आवेदक की फोटो ली जाएगी।
  3. आवेदन पत्र पूर्ण होने के बाद acknowledgement number दे दिया जाएगा जिससे आवेदन status जान सकते हैं। यह नंबर आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर sms और whatsapp के जरिए भी भेजा जायेगा।

इस प्रक्रिया में आंगनवाड़ी कर्मचारी भी आपकी मदद करेंगे।

प्रक्रिया

  • आवेदन की last date के बाद लाभार्थियों की final list तैयार होगी जो online पोर्टल/ app पर upload होगी साथ ही इसकी एक कॉपी ग्राम पंचायत/ ward office के notice board पर लगाई होगी।
  • अगर किसी को list में कोई आपत्ती होती है तो वह online portal/ app पर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट कर सकती है। आपत्ति को पंचायत secretary/ ward incharge को भी लिखित में दिया जा सकता है या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 के द्वारा किया जा सकता है। इन आपत्तियों को पोर्टल/app पर secretary/ ward incharge द्वारा भरा जाएगा।
  • ग्राम पंचायत में प्राप्त आपत्तियों के समाधान के लिए जिला पंचायत, नायब तहसीलदार और प्रोजेक्ट officer निवारण करेंगे।
  • नगर परिषद और नगर पालिका से प्राप्त आपत्तियों का निवारण तहसीलदार, प्रोजेक्ट officer, CMO करेंगे।
  • नगर निगम क्षेत्र में प्रपात आपत्तियों का निवारण नगर निगम कमिश्नर, प्रोजेक्ट officer, जिला प्रोग्राम officer करेंगे।
  • आपत्तियों का निवारण 15 दिनों में कर दिया जाएगा। इसके बाद अनियमत तरीके से लाभार्थियों को सूची में से चुना जायेगा। चुने गए लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा फिर पात्र लाभार्थियों की सूची portal/ app पर लगा दी जायेगी। साथ में यह सूची ग्राम पंचायत/ ward office में भी लगाई जाएगी और अपात्र लाभार्थियों की सूची भी लगेगी।
  • इसके बाद final list के सभी लाभार्थियों को गांव secretary/ ward incharge द्वारा स्वीकृत पत्र भेजा जायेगा
  • अंत में महिला के बैंक में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगेयह बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। अगर पंजीकरण के समय महिला का बैंक खाता नहीं है तो उसे अपना खाता खुलवाना पड़ेगा।
  • भविष्य में अगर किसी लाभार्थी के details में खराबी निकलती है तो उसे आपत्ति निवारण कमिटी द्वारा मौका दिया जाएगा कि अपना कारण बता सके। अगर आपत्ति सच निकलती है तो लाभार्थी का नाम सूची से हटा दिया जाएगा।

Also Read: Mp rojgar portal

Ladli behna yojana status

Ladli behna yojna का status देखने के लिए आपको cmladlibahna वेबसाइट पर जाना है।

  • यहां menu में Application & Payment Status (आवेदन एवं भुगतान की स्थिति) पर क्लिक करें।
  • फिर अपना आवेदन नंबर/ samagra id भरें।
  • इसके बाद captcha code भरें और आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
  • अगले पेज पर आपको application status दिख जायेगा।

Ladli behna yojana final list | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सूची

लाडली बहना योजना की final list देखने के लिए cmladlibahna की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • यहां होमपेज पर menu में Final list (अंतिम सूची) पर दबाएं।
  • अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर भरें।
  • फिर captcha code भरें।
  • इसके बाद आके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे enter करें।
  • अब आपको पात्र और अपात्र लाभार्थियों की सूची दिख जाएगी।

योजना के लाभ | Ladli behna scheme benefits 

इस योजना के कई लाभ हैं जैसे- 

  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिला को हर महीने ₹1000 मिलेंगे जो आधार से जुड़े बैंक खाते में DBT के जरिए भेजे जाएंगे।
  • अगर किसी परिवार की महिला हर महीने social security scheme के अंतर्गत ₹1000 से कम प्राप्त कर रही है तो उसे ₹1000 का मुआवजा दिया जाएगा।
  • इस योजना से को राशि महिलाओं को दी जाएगी, वे उससे अपनी जिंदगी में स्कारात्मक बदलाव ला सकती हैं। वह अपना पोषण और बच्चे का पोषण कर सकती है। 
  • इस राशि से महिलाएं अपना उद्योग शुरू कर सकती हैं। इससे महि  बनेंगी और उनको किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वह अपनी जरूरतों का ख्याल खुद रख सकेंगी।
  • योजना के दौरान प्रदान की गई आर्थिक सहायता से औरतों का जीवन का स्तर बढ़ जाएगा। इससे वे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, और आवास ग्रहण कर सकेंगी।
  • यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर तो बनाता ही है साथ ही लैंगिक असमानता को घटाने में भी मदद करता है। 
  • योजना का लाभ उनके जाती, जनजाति, रुतबे को देखे बिना दिया जाएगा। इससे सभी महिलाओं को समान अवसर प्राप्त होगा और उनका दर्जा भी बढ़ेगा।
  • जैसे- जैसे महिलाओं के पास पैसे इकट्ठे होते जायेंगे इस योजना की मदद से वह आर्थिक साक्षरता को ग्रहण कर पाएंगी। 

Also Read: Mukhya mantri seekho kamao yojana online apply

CM ladli behna mp gov in login Important links 

Final list
Application status
Official website
Department Login

Telegram ChannelJoin
WhatsApp GroupJoin

Helpline number

Email: cmlby.wcd@mp.gov.in 
Toll free number: 0755-2700800
CM helpline: 181

Conclusion

इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया। इस वेबसाइट पर सरकारी स्कीम, राज्य सरकार योजनाएं, जॉब, परीक्षा से सम्बंधित जानकारी दी जाती है। आप का experience कैसा रहा आप उसे नीचे comment box में share कर सकते हैं और अगर आपको कोई doubt या problem है तो आप मुझसे नीचे comment box में पूछ सकते हैं या email कर सकते हैं।

मैं आपको जल्द से जल्द reply देने की कोशिश करूँगा। 

धन्यवाद……..।

Frequently asked Questions

Ladli behna yojana certificate download

Ladli behna yojna certificate pdf download

लाडली बहना योजना फॉर्म pdf

Ladli behna योजना का फॉर्म आपको ग्राम पंचायत/ ward ऑफिस/ camp site में online भरना पड़ेगा। जहां आपकी फोटो भी खींची जाएगी। वहीं आपका पंजीकरण पूर्ण होगा। इस लिंक से फॉर्म pdf download कर सकते हैं।

लाडली बहना योजना की लास्ट डेट कब तक है?

इस योजना में आवेदन 25 मार्च को शुरू होगा और 30 अप्रैल को अंतिम तिथि होगी।

लाडली बहना योजना की उम्र कितनी होती है?

लाडली बहना योजना की उम्र है 23 से 60 वर्ष।

2 thoughts on “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024”

Leave a Comment