इंदिरा गांधी फ्री मोबाइल योजना | latest list

नमस्कार दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि राजस्थान सरकार द्वारा समय-समय पर देश के निवासियों के उज्जवल भविष्य के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत करी जाती हैं इसी चीज को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा Indira Gandhi Free Smartphone Yojana की शुरुआत करी है। 

इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन और 3 वर्षों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने की घोषणा करी गई थी। इस योजना के अंतर्गत अभी तक 1 करोड़ 35 लाख परिवारों में से 24,56001 महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं और बाकी लाभार्थी परिवारों को भी इस योजना के तहत जल्दी लाभ प्रदान किया जाएगा। 

इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़े नीचे दिए गए आर्टिकल में इस योजना के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी गई है जैसे की और बहुत सी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी गई है। तो चलिए नीचे दिए गए आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं और शुरू करते हैं।

इंदिरा गांधी फ्री मोबाइल योजना | Free Smartphone Yojana Overview

योजना का नाम Free Smartphone Yojana
वर्ष 2024
सरकार राजस्थान सरकार 
उद्देश्य राज्य की महिलाओं को फ्री मोबाइल पर और इंटरनेट सेवा प्रदान करके भी डिजिटल युग से जोड़ा जाए। 
लाभार्थी इस योजना का लाभ राज्य की महिलाओं को मिलेगा। 
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन / ऑनलाइन 
ऑफिशल वेबसाइट Click here>>

इंदिरा गांधी फ्री मोबाइल योजना क्या है? | Free Smartphone Yojana Kya Hai?

इस योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा 10 अगस्त 2023 को  शुरू किया गया था इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन और 3 वर्षों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी देने का निर्णय लिया गया था ताकि राज्य की महिलाओं को देश दुनिया की खबरे आदि से जोड़ा जा सके और उन्हें डिजिटल भारत का हिस्सा बना सके। 

इस योजना को अशोक गहलोत जी द्वारा तीन चरणों में पूरा किया जाना था परन्तु विधानसभा के चुनाव के कारण इस योजना को बीच में ही रोकना पड़ा था और नई सरकार द्वारा घोषणा की गई है कि इस योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा और महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। 

इंदिरा गांधी फ्री मोबाइल योजना उद्देश्य | Free Smartphone Yojana objectives 

इस योजना की मदद से राजस्थान की महिलाओं को डिजिटल युग से जोड़ा जाएगा और उन्हें सरकार द्वारा राज्य के अंदर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस योजना के आने से महिलाएं घर बैठे देश-दुनिया की खबरें प्राप्त कर सकेंगे और डिजिटल ज्ञान से जागृत रहेंगे। 

इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को भी लाभ प्रदान किया जाएगा। जिससे वह अपनी शिक्षा को एक उच्च स्तर पर ले जा सकेंगे। इस से उन्हें नई-नई चीज़े सीखने का मौका मिलेगा और उनके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। 

फ्री मोबाइल योजना लिस्ट: पहला चरण

इस योजना के पहले चरण में सरकार द्वारा 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन प्रधान किया गए है जिनमें से विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं, 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ रही छात्राएं, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, आईटीआई और  पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाली छात्राएं, नरेगा में 100 दिन काम करने वाले परिवार की मुखिया महिला और शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन काम पूरा करने वाले परिवार की मुखिया महिला आदि शामिल है 

फ्री मोबाइल योजना लिस्ट: दूसरा चरण

इस योजना के अंतर्गत राज्य की 1 करोड़ 35 लाख परिवारों की महिलाओ को तीन चरणों में लाभ देने का लक्ष्य सरकार द्वारा तय किया गया था और इसके पहले चरण में 1 करोड़ 35 लाख में से 40 लाख महिलाओं को प्रदान कर दिया क्या है और बाकी की बच गई 95 लाख महिलाओं को भी इस योजना का लाभ राजस्थान की नई सरकार द्वारा दिया जाएगा। 

इंदिरा गांधी फ्री मोबाइल योजना लाभ | Free Smartphone Yojana Benefits

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • इस योजना के मदद से राज्य की महिलाओं को फ्री स्माटफोन दिया जाएंगे। 
  • इस योजना के अंदर लाभार्थी को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी फ्री में उपलब्ध करवाई जाएगी। 
  • इस योजना के अंतर्गत तीन चरणों के अंदर महिलाओं को लाभ प्रदान करने की सुविधा बनाई गई है। 
  • Free Smartphone Yojana का लाभ 1 करोड़ 35 लाख परिवारों को दिया जाएगा। 
  • इस योजना की मदद से महिलाओं को डिजिटल युग से जोड़ा जाएगा। 
  • राजस्थान राज्य की महिलाएं अब घर बैठे देश दुनिया की खबरें प्राप्त कर सकेंगे। 

इंदिरा गांधी फ्री मोबाइल योजना के लिए पात्रता | Free Smartphone Yojana eligibility

  • विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं।
  • 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ रही छात्राएं। 
  • इस योजना के अंदर केवल राजस्थान के मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं। 
  • यूनिवर्सिटी, कॉलेज, आईटीआई और  पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाली छात्राएं। 
  • नरेगा में 100 दिन काम करने वाले परिवार की मुखिया महिला। 
  • शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन काम पूरा करने वाले परिवार की मुखिया महिला।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड 
  • जनाधार कार्ड
  • विधवा नारी का पीपीओ
  • पासपोर्ट साइज फोट आदि 
  • जनाधार कार्ड में दर्ज किया गया मोबाइल नंबर
  • स्कूल में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए आईडी कार्ड 
  • कॉलेज में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए एनरोलमेंट कार्ड

Free Smartphone Yojana लिस्ट कैसे चेक करें | Check Name Status?

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के अंदर आप अपना नाम को चेक करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए हमारे स्टेप्स को फॉलो करें जिससे आप अपना नाम आसानी से चेक कर पाएंगे:-

  • आपको सबसे पहले अपना नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको Eligibility for Indira Gandhi Smartphone Yojana के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको अपना जनआधार नंबर डालना है। 
Free Smartphone Yojana
  • अब आपके सामने एक से अधिक कैटिगरीज खुल जाएंगी इनमें से आपको वह सेलेक्ट करनी है जो आपसे संबंधित है। कैटिगरीज लिस्ट कुछ इस प्रकार होगी। 
  • विधवा/एकल नारी
  • नरेगा (2022-23 में 100 दिन)
  • इंदिरा गांधी अर्बन एंप्लायीमेंट (50 दिन वर्ष 2022-23)
  • गर्ल (कॉलेज-आर्ट, कॉमर्स, साइंस)
  • गर्ल (कॉलेज- संस्कृत)
  • गर्ल (कॉलेज-पॉलिटेक्निक)
  • गर्ल (कॉलेज-आईटीआई)
  • गर्ल कक्षा 9-12 (गवर्नमेंट स्कूल)
Free Smartphone Yojana
  • जब आप अपनी कैटेगरी को सेलेक्ट कर लेंगे तो आपको स्क Submit पर क्लिक करना होगा और इसके बाद आपके सामने जानकारी आ जाएगी कि आप इस योजना में शामिल है या नहीं। 

Rajasthan Free Mobile Yojana के नजदीकी कैंप को कैसे देखे?

  • आपको सबसे पहले अपना नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपको वेबसाइट पर ‘दस्तावेज’ वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको आदेश एवं दिशा-निर्देश वाले विकल्प को चुनना होगा। 
  • अब आप के सामने जिला, कैंप, दिनांक से, दिनांक तक विकल्प दिखाई देंगे इनमें आपको अपनी जानकारी डालनी होगी। 
Free Smartphone Yojana
  • जब आप सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर ले तो आपको ‘ढूंढे़ं’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। प्रकार आपइस योजना से संबंधित नजदीकी कैंप की जानकारी हासिल कर पाएंगे। 

 Free Smartphone Yojana में आवेदन की प्रक्रिया | How to apply  

 Free Smartphone Yojana के अंदर आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें:-

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राज्य के अंदर आयोजित किए गए शिविरों में जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको शिवरों में उपस्थित अधिकारियों से इस योजना में आवेदन करने के संबंधित जानकारी को प्राप्त करना होगा। 
  • आपकोअपनीसभी महत्वपूर्ण जानकारी को अधिकारी के साथ साझा करना होगा फिर अधिकारी आपकी साझा की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच करके आपको बताया आप इस योजना के लिए पत्र है या नहीं। 
  • आप अगर इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगे तो आपका फॉर्म अधिकारी द्वारा भरकर जमा कर लिया जाएगा। 
  • इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं औरइस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

Conclusion

इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया। इस वेबसाइट पर सरकारी स्कीम, राज्य सरकार योजनाएं, जॉब, परीक्षा से सम्बंधित जानकारी दी जाती है। आप का experience कैसा रहा आप उसे नीचे comment box में share कर सकते हैं और अगर आपको कोई doubt या problem है तो आप मुझसे नीचे comment box में पूछ सकते हैं या email कर सकते हैं।मैं आपको जल्द से जल्द reply देने की कोशिश करूँगा। 

Telegram ChannelJoin
WhatsApp GroupJoin

इन्हें भी पढ़ें 

Leave a Comment