PM Jan Arogya Yojana | 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देगी केंद्र सरकार

नमस्कार दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा समय-समय पर देश के निवासियों के उज्जवल भविष्य के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत करी जाती हैं इसी चीज को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा 23 सितंबर 2018 को PM Jan Arogya Yojana जिससे आयुष्मान भारत योजना के नाम से भी जाना जाता है की शुरुआत करी है। 

इस योजना के अंतर्गत देश के अधिकांश गरीब लोग और जिनकी आमदनी कम होती है उन लोगों के लिए हर वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा सरकार द्वारा दिया जाता है। इस योजना की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपने इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़े नीचे दिए गए आर्टिकल में इस योजना के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी गई है जैसे की और बहुत सी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी गई है। तो चलिए नीचे दिए गए आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं और शुरू करते हैं।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना | PM Jan Arogya Yojana Overview

योजना का नाम PM Jan Arogya Yojana
वर्ष 2024
सरकार केंद्र सरकार 
उद्देश्य इस योजना की मदद से देश के गरीब वर्ग के लोगो के इलाज के लिए सरकार द्वारा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थी इस योजना के लाभार्थी देश के गरीब वर्ग के लोग होंगे। 
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइट Click here>>

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्या है? | PM Jan Arogya Yojana Kya Hai?

PM Jan Arogya Yojana को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया है इस योजना के अंदर देश के गरीब वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा हर साल दिया जाता है। इस स्वास्थ्य बीमा के अंदर परिवार के सभी सदस्यों का केवल 5 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है। 

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी के अस्पताल के अंदर दाखिल होने से तीन दिन पहले औरअस्पताल में दाखिल होने के 15 दिन बाद का सारा खर्च सरकार उठाती है इसके अंदर खर्चे में केंद्र सरकार की भागीदारी 60% और राज्य सरकार की भागीदारी 40% होती है। 

इस योजना के अंदर 50 करोड लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है परन्तु इसके पहले चरण में 10 करोड लोगों को लाभ दिया जाएगा और समय के साथ-साथ इस संख्या को बढ़ाया जाएगा। इस योजना को दो भागों के अंदर बांटा गया है। इसके पहले भाग के अंदर ग्रामीण इलाके में रहने वाले आर्थिक रूप से गरीब परिवार के 8 करोड लोगों का लाभ दिया जाएगा और इसके दूसरे भाग के अंदर शहरी क्षेत्र के 2.33 करोड़ लोगों को लाभ दिया जाएगा। 

 इस योजना के अंदर मेडिकल और सर्जिकल की 25 विशेषताएँ जिनमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, बाल रोग, आर्थोपेडिक्स के खर्च को कवर किया जा सकता है परंतु मेडिकल और सर्जिकल में से एक समय पर एक ही इलाज के लिए खर्च प्राप्त किया जा सकते हैं। 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना उद्देश्य | PM Jan Arogya Yojana objectives 

PM Jan Arogya Yojana को शुरू करने का लक्ष्य यही है कि देश के अंदर बहुत से लोगों की मृत्यु हो जाती है क्योंकि उनके पास इलाज के पैसे नहीं होते हैं और दूसरी तरफ बहुत से लोग इलाज करवाने के लिए बैंकों से कर्ज देते हैं और उसको भरने में असमर्थ हो जाते हैं और वह कर्ज के अंदर फास कर रह जाते हैं। 

इस योजना का मुख्य देश है कि देश के गरीब वर्ग लोगों को सालाना 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाए जिसकी मदद से वह अपने इलाज के लिए किसी और पर निर्भर ना हो और उन्हें एक स्वस्थ जीवनव्यतीत करने का मौका मिले। 

 PM Jan Arogya Yojana

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लाभ | PM Jan Arogya Yojana Benefits

  • इस योजना के अंतर्गत 50 करोड लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा। 
  • इस योजना का लाभ परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं 
  • इस योजना के अंदर देश के गरीब वर्ग के लोगों के इलाज के खर्चों को सरकार द्वारा उठाया जाएगा। 
  • इस योजना के अंदर लाभार्थी को प्रतिवर्ष 5 लख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में दाखिल होने से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद का सारा खर्च सरकार उठाती है। 
  • इस योजना का खर्च 60% का केंद्र सरकार और 40% राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। 
  • इस के अंदर मेडिकल और सर्जिकल की 25 विशेषताएँ जिनमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, बाल रोग, आर्थोपेडिक्स शामिल है उनके खर्च को कवर किया जाएगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत अगर किसी लाभार्थी को एक से ज्यादा सर्जरी की आवश्यकता है तो उसकी पहली सर्जरी का सारा खर्च सरकार देगी और दूसरी  सर्जरी में 50% की छूट दी जाएगी और तीसरी सर्जरी  के अंतर्गत 25% की छूट लाभार्थी को दी जाएगी। 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए पात्रता | PM Jan Arogya Yojana eligibility

ग्रामीण क्षेत्र के लिए पात्रता 

  • प्रारंभिक जनजाति समुदाय के लोग। 
  • कानूनन रिहा किए गए बंधुआ मजदूर पात्र है। 
  • हाथ से सड़क का कूड़ा हटाने वाले परिवार है। 
  • भिखारी और जो भिखा से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 
  • उन परिवारों को जिनमें 16 से 59 वर्ष के बीच कोई व्यक्ति नहीं है। 
  • भूमिहीन परिवार जो अपनी जीविका का निर्माण मजदूर के रूप में करते हैं। 
  • उन लोगों को जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के घरों में रहते हैं। 
  •  उन परिवारों को जिनमें कोई 16 से 59 वर्ष के आयु वर्ग का पुरुष सदस्य नहीं है। 
  • उन परिवारों को जो एक कमरे के अस्थायी मकानों में रहते हैं और जिनमें सही दीवार या छत नहीं होती है। 
  • उन परिवारों को जिनमें कम से कम एक शारीरिक रूप से विकलांग सदस्य है और उनके परिवार में कोई सक्षम वयस्क सदस्य नहीं है। 

शहरी क्षेत्र के लिए पात्रता

  • धोबी/चौकीदार
  • कूड़ा उठाने वाले
  • मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मरम्मत कर्मचारी
  • घरेलू मदद करने वाले 
  • माली और सफाई कर्मचारी
  • घर पर काम करने वाले कला या हस्तशिल्प कारीगर, दरजी
  • मोची, फेरीवाले और अन्य लोग जो सड़कों या फुटपाथों पर काम करके सेवाएं प्रदान करते हैं
  • प्लंबर, राजमिस्त्री, निर्माण श्रमिक, कुली, वेल्डर, पेंटर और सिक्योरिटी गार्ड
  • ड्राइवर, कंडक्टर, हेल्पर, ठेला या रिक्शा चलने वाले जैसे परिवहन कर्मचारी
  •  सहायक, छोटे प्रतिष्ठानों में चपरासी, डिलीवरी बॉय, दुकानदार और वेटर

योजना के लिए अपात्रता 

  • सरकारी नौकरी करने वाले लोग
  • जिनके पास फ्रिज और लैंडलाइन है
  • जिनके पास ठीक, मजबूत घर हैं
  • जिनके पास मशीन से चलने वाले कृषि उपकरण हैं
  • प्रति महीना 10000 रुपये से अधिक कमाने वाले लोग 
  • जिनके पास 5 एकड़ या इससे अधिक कृषि भूमि है।
  • वे जिनके पास किसान कार्ड है जिसमें क्रेडिट सीमा 50000 रुपये है
  • जिनके पास दो, तीन या चार पहियों वाली गाड़ी या मोटरसाइकिल है
  • सरकार द्वारा प्रबंधित गैर-कृषि उद्यमों में काम करने वाले लोग

जरूरी दस्तावेज

  • Aadhaar Card (आधार कार्ड)
  • PAN Card ( पैन कार्ड)
  • Proof of Address (पता का प्रमाण पत्र)
  • Mobile, E-mail (मोबाइल, ईमेल)
  • Caste Certificate (जाति का प्रमाणपत्र)
  • Income Certificate (आय का प्रमाणपत्र)
  • परिवार की वर्तमान स्थिति के दस्तावेज 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए पात्रता कैसे देखे  | PM Jan Arogya Yojana eligibility check 

यह योजना गरीबों और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो  के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई। इसके अंदर लाभार्थियों का चुनाव SECC 2011 के आधार पर किया जाता है और या फिर जो RSBY योजना का हिस्सा हैं अगर आप जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको Am I Eligible पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको अपना कांटेक्ट डिटेल डालकर ओटीपी को जनरेट करना होगा। 
  • इसके बाद आपको आपना राज्य चुनकर अपनी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, एचएचडी नंबर या अपना राशन कार्ड नंबर डालकर सर्च करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने जानकारी आ जाएगी आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। 

इस योजना से संबंधितअधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इनके हेल्पलाइन नंबर 1800-111-565 या 14555 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Conclusion

इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया। इस वेबसाइट पर सरकारी स्कीम, राज्य सरकार योजनाएं, जॉब, परीक्षा से सम्बंधित जानकारी दी जाती है। आप का experience कैसा रहा आप उसे नीचे comment box में share कर सकते हैं और अगर आपको कोई doubt या problem है तो आप मुझसे नीचे comment box में पूछ सकते हैं या email कर सकते हैं।मैं आपको जल्द से जल्द reply देने की कोशिश करूँगा। 

Telegram ChannelJoin
WhatsApp GroupJoin

इन्हें भी पढ़ें 

1 thought on “PM Jan Arogya Yojana | 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देगी केंद्र सरकार”

Leave a Comment