Prasuti Sahayata Yojana

Prasuti Sahayata Yojana मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार श्रमिक परिवार की गर्भवती महिलाओं को ₹16000 की धनराशि प्रदान करेंगे ताकि वह अपने प्रेग्नेंसी के दौर में अपने और  अपने गर्भ में पलने वाले बच्चे का अच्छे से ख्याल रख सके।

इस योजना के माध्यम से जो औरतें मजदूरी करती है और गर्भवती होने के कारण वह मजदूरी करने के लिए असमर्थ है सरकार द्वारा उनको मजदूरी का 50% भी दिया जाएगा।   पंडित और श्रमिक वर्ग की गर्भवती महिलाएं इस योजना के पात्र हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस योजना के बारे में बताएंगे और  इस योजना के अंदर आवेदन  कैसे करना है वह जानकारी भी आपको देंगे।  तो चलिए नीचे दिए गए आर्टिकल को ध्यान से पढ़ते हैं और इस योजना के बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं। 

Prasuti Sahayata Yojana के लिए शार्ट में जानकारी

योजना का नाम Prasuti Sahayata Yojana
योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2018 
राज्य मध्य प्रदेश 
उद्देश्य श्रमिक परिवार की गर्भवती  महिलाओं की आर्थिक रूप से सहायता करना।
लाभार्थी मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलाएं। 
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन 
सरकार द्वारा दी गई राशि ₹16000 

Prasuti Sahayata Yojana क्या है ?

Prasuti Sahayata Yojana मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा ₹16000 की राशि प्रदान की जाएगी। यह धनराशि गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा 2 किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त बच्चे के जन्म से पहले दी जाएगी और दूसरी किस्त बच्चे के जन्म के बाद  दी जाएगी।

Prasuti Sahayata Yojana  का लाभ मध्य प्रदेश के सभी श्रमिक परिवारों की  गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा। जिन महिलाओं का श्रमिक कार्ड बना हुआ है वह इस योजना के अंदर आवेदन कर सकती है। जननी सुरक्षा योजना के पात्र जो महिलाएं हैं वह भी इस योजना का लाभ उठा सकती है। जो महिलाएं संगठित क्षेत्र से  है और सक्षम है वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकती। 

गर्भवती होने के कारण महिलाएं श्रमिक कार्य करने में असमर्थ होती हैं जिसकी वजह से वह अपना भरण-पोषण नहीं कर पाती हैं इस चीज को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने Prasuti Sahayata Yojana जारी की है ताकि  गर्भवती महिलाओं के इस समय आर्थिक रूप से मदद हो और वह अपने बच्चे को भी पौष्टिक आहार दे पाए।

Prasuti Sahayata Yojana उद्देश्य

Prasuti Sahayata Yojana मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई है इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि श्रमिक वर्ग के परिवार की गर्भवती महिलाओं  के आर्थिक रूप से मदद करना।  सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को ₹16000 की राशि दी जाएगी।

 इस योजना का लाभ आप अपने श्रमिक कार्ड के माध्यम से उठा सकते हैं। सरकार द्वारा इन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौर में सारी सहायता दी जाती है। Prasuti Sahayata Yojana से मिल रही धनराशि स्वयं की और गर्भ में पल रहे बच्चे की देखभाल कर सकती हैं। डिलीवरी के समय आर्थिक रूप से किसी भी तरीके की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। 

Prasuti Sahayata Yojana के अंदर सहायता राशि दो किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त गर्भवती महिला को ₹4000 की दी जाती है। डिलीवरी के 3 महीने पहले  गर्भवस्था  के दौरान महिला डॉक्टर ANM  के द्वारा  अपनी जांच करवा पाए। दूसरी किस्त ₹12000 की दी जाती है जब महिला की डिलीवरी हो जाती है। नए जन्म शिशु को BCG,OPV,HEP-B का टीका लगवाना हो। 

Prasuti Sahayata Yojana के लाभ 

  • Prasuti Sahayata Yojana  के तहत ₹16000 गर्भवती महिलाओं को  दिए जाएंगे।
  • श्रमिक वर्ग के लोगों को आर्थिक रुप से सहायता दी जाएगी। 
  • DBT के माध्यम से सरकार आपके बैंक खाते  मैं डायरेक्ट पैसे डाल दिए जाएंगे।
  • Prasuti sahayata yojana  का लाभ मध्य प्रदेश की सभी  श्रमिक वर्ग के लोग उठा सकते हैं।
  • इस योजना के अंदर आवेदकों को 2 किस्तों में धन राशि प्रदान की जाएगी। 
  • 18 साल से अधिक वर्ष की लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • Prasuti Sahayata Yojana का लाभ ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्र की असंगठित श्रमिक महिलाओं को मिलेगा।
  •  जो महिलाएं मजदूरी करती हैं और गर्भवती होने के कारण मजदूरी करने में असमर्थ है सरकार उनको मजदूरी का 50%  भुगतान भी देगी।
  •  जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थी महिलाएं भी Prasuti Sahayata Yojana  का लाभ उठा सकती हैं।
  • Prasuti Sahayata Yojana  के तहत सरकार आपके बैंक खाते में ₹12000  की राशि डालती है और  बाकी बचे ₹4000 सरकार आपको मातृ वंदना योजना के तहत दिए जाते हैं। 

Prasuti Sahayata Yojana के लिए पात्रता 

  • आवेदिका का मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • असंगठित श्रमिक महिलाएं इस योजना के अंदर आवेदन कर सकती है।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं इस योजना के अंदर आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदिका  की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदिका के पास श्रमिक कार्ड होना अनिवार्य है।
  • जिस महिला की पहले से ही दो संतान है उसको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड (पति-पत्नी दोनों का)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • श्रमिक पंजीयन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बच्चे के जन्म का प्रमाण पत्र 
  • पहचान पत्र
  • गर्भवस्था  प्रमाण पत्र
  • डिलीवरी संबंधित दस्तावेज
  •  बैंक की पासबुक
  •  मोबाइल नंबर
  •  पासपोर्ट साइज फोटो

Prasuti Sahayata Yojana आवेदन की प्रक्रिया 

Prasuti Sahayata Yojana  के अंदर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप किसी स्वास्थ्य केंद्र या परिवार कल्याण विभाग में जाएं। वहां से आपको  Prasuti Sahayata Yojana के अंदर आवेदन करने के लिए फॉर्म दिया जाएगा आपको फॉर ध्यान से भरना है और मांगे गए दस्तावेज जोड़ने हैं उसके बाद आपको संबंधित अधिकारी के पास यह फॉर्म जमा  करवा देना है।जमा करने के बाद अधिकारी द्वारा आपके सारे दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा अगर आप इस योजना के पात्र होंगे तो आपको इस योजना का लाभ  दिया जाएगा।

Prasuti Sahayata Yojana payment status check

Prasuti Sahayata Yojana

अगर आप  Prasuti Sahayata Yojana मैं अपना  payment status check करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आपको इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा इनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें Click here>>
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा आपको थोड़ा नीचे जाना है वहां पर आपको एक विकल्प दिखाई  देगा “beneficiary payment status” इस विकल्प पर क्लिक करें। 
  • अब आप नेक्स्ट पेज पर आ जाएंगे वहां पर आपको महिला की samagra id  डालनी है और “search” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने सारी पेमेंट की डिटेल की जानकारी आ गई है। 

यह सारे स्टेप्स सही तरीके से फॉलो करके आप  अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Conclusion

इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया। इस वेबसाइट पर सरकारी स्कीम, राज्य सरकार योजनाएं, जॉब, परीक्षा से सम्बंधित जानकारी दी जाती है। आप का experience कैसा रहा आप उसे नीचे comment box में share कर सकते हैं और अगर आपको कोई doubt या problem है तो आप मुझसे नीचे comment box में पूछ सकते हैं या email कर सकते हैं।

मैं आपको जल्द से जल्द reply देने की कोशिश करूँगा। 

इन्हें भी पढ़ें 

FAQ’s

Prasuti Sahayata Yojana क्या है?

Prasuti Sahayata Yojana मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसके तहत मध्य प्रदेश के श्रमिक परिवारों की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत, गर्भवती महिलाओं को उनके गर्भावस्था के दौरान दो भुगतानों में कुल ₹16,000 की राशि प्राप्त होती है।

Prasuti Sahayata Yojana का  लाभ कौन सी महिलाएं उठा  सकती हैं?

योजना के तहत, मध्य प्रदेश के सभी श्रमिक परिवारों की गर्भवती महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं। जिन महिलाओं के पास श्रमिक कार्ड होता है वे इस योजना का आवेदन कर सकती हैं। जननी सुरक्षा योजना के पात्र महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

क्या श्रमिक कार्ड नहीं होने पर भी योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है?

हां, यदि किसी महिला के पास श्रमिक कार्ड नहीं है, लेकिन वह जननी सुरक्षा योजना के पात्र है, तो भी वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।

योजना के तहत धनराशि कब और कैसे दी जाती है?

योजना की धनराशि को दो भुगतानों में बाँटा जाता है। पहली किस्त गर्भवती महिला के जन्म से पहले दी जाती है और दूसरी किस्त उसके बच्चे के जन्म के बाद।

Prasuti Sahayata Yojana की घोषणा कब की गई थी ?

1 अप्रैल 2018 को Prasuti Sahayata Yojana की योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी।

Leave a Comment